अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत ,पिता घायल 

हरिद्वार जाते समय रूहासा के पास   हुआ हादसा 

मेरठ । थाना  दौराला  क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार तड़के करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हुआ। गांव रूहासा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

 हादसा तड़के चार बजे का है। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी नितिन और बब्लू हरिद्वार से जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल बब्लू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जा गिरी और दोनों सड़क पर गिर पड़े।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरार वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा- रुहाषा कट के पास दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी के रहने वाले पिता पुत्र का एक्सीडेंट हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पिता बाइक चला रहा था जो नशे की हालत में था, हादसे की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गई है, जानकारी जुटाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts