Thursday, 26 February 2026

गिरफ्तारी के खिलाफ आईवाईसी ने शुरू किया सत्याग्रह

 


एआई समिट मामला

 गिरफ्तारी के खिलाफ आईवाईसी ने शुरू किया सत्याग्रह
कहा- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई बेबुनियाद
नई दिल्ली (एजेंसी)।
इंडियन यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ शुरू किया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई पार्टी पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आईवाईसी कार्यालय पहुंचे हैं और उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया है। कई वरिष्ठ नेता आईवाईसी कार्यालय पहुंचे हैं और हम शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आईवाईसी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों से अनुमति भी मांगी थी, लेकिन उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस आईवाईसी कांग्रेस नेताओं को बेबुनियाद आरोपों में गिरफ्तार कर रही है।

No comments:

Post a Comment