स्प्रिंगर नेचर द्वारा डॉ. रश्मि, प्रोफेसर, कृषि विवि को सम्मानित

  मेरठ। कृषि विश्वविद्यालय, के  डॉ. त्रिवेणी दत्त जी के मार्गदर्शन में प्रोफेसर डॉ. रश्मि द्वारा “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन: चक्रीय अर्थव्यवस्था के माध्यम से सतत विकास’’ विषय पर एक पुस्तक लिखी गई जिसका प्रकाशन वर्ष 2021 में Springer Nature, सिंगापुर द्वारा किया गया।

यह पुस्तक पिछले पाँच वर्षों में भारत से सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पुस्तकों की श्रेणी में सम्मिलित रही। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए Springer Nature सिंगापुर द्वारा डॉ. रश्मि को दिनांक 23 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल डॉ. रश्मि की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है।

यह पुस्तक शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, नीति-निर्माताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा सतत विकास एवं स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े पेशेवरों के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ के रूप में कार्य करती है। साथ ही, यह स्वच्छ भारत, हरित प्रौद्योगिकी और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के व्यावहारिक एवं नवाचार-आधारित समाधान प्रस्तुत करती है।

 

 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts