Tuesday, 24 February 2026

अमेरिकन एक्सप्रेस ने युवाओं को रोजगार लायक बनाने और डिजिटल कौशल से युक्त करने के लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन को सहयोग प्रदान दिया



 अमेरिकन एक्सप्रेस ने युवाओं को रोजगार लायक बनाने और डिजिटल कौशल से युक्त करने के लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन को सहयोग प्रदान दिया

मेरठ। अमेरिकन एक्सप्रेस युवाओं को रोजगार लायक बनाने और उन्हें डिजिटल कौशल से युक्त कर प्रतिस्पर्धी एवं तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था में सफलता हासिल करने में मदद करते हुए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन को सहयोग प्रदान कर रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में की गई तीन वर्षीय साझीदारी के जरिए इस पहल का उद्देश्य पूरे बेंगलुरु और दिल्ली एनसीआर में करीब 3,000 युवाओं को उद्योग से जुड़ी तकनीकी क्षमताओं और जीवन के आवश्यक कौशल से सशक्त करना है।
इस साझीदारी के प्रथम वर्ष में इस कार्यक्रम के पहले ही जबरदस्त परिणाम हासिल हुए हैं जिसमें प्रशिक्षण पूरी करने की मजबूत दरें, नौकरी के लिए प्लेसमेंट और नौकरी में बने रहने का रुख दर्ज किया गया।
अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के सीईओ और कंट्री मैनेजर संजय खन्ना ने कहा, “हम अमेरिकन एक्सप्रेस में उन समुदायों के बीच आर्थिक अवसर और वृद्धि के मार्ग का सृजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां हम रहते और काम करते हैं। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ हमारी साझीदारी के जरिए हम युवाओं को आज के तेज़ी से उभरते रोजगार बाजार में सफल होने के लिए कौशल और विश्वास हासिल करने में मदद कर रहे हैं।”
इस पहल में प्रतिभागी नौकरी की तैयारी के लिए प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रहे हैं जिनमें क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और आईटी की बुनियादी बातों के साथ ही व्यक्तिगत, पेशेवर और भविष्य के अनुरूप प्रदान किए जाने वाले जीवन के कौशल शामिल हैं। इस पाठ्यक्रम से उद्योग से जुड़ी दक्षताओं का भी सृजन होता है जिसमें संचार, अनुकूलन क्षमता, समस्याओं को हल करना, पारस्परिक एवं सहयोगात्मक कौशल, निर्णय करने की क्षमता और वित्तीय साक्षरता शामिल हैं।  
इस प्रोग्राम के प्रतिभागियों में से एक और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने की अभिलाषा रखने वाली बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की एक छात्रा को अपने व्यवहारिक एवं कार्यस्थल का कौशल मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन की जरूरत पड़ी। अमेरिकन एक्सप्रेस के

सहयोग से संचालित मैजिक बस टेक फंडामेंटल्स एंड एंप्लायबिलिटी स्किलिंग प्रोग्राम में नामांकन कराने से उसे क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली। साथ ही उसके भीतर संचार, टीम की भावना और समस्याएं हल करने जैसे महत्वपूर्ण पेशेवर कौशल विकसित हुए। आज वह एक आईटी कंपनी में एसोसिएट डेटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रही है।
मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के ग्लोबल सीईओ जयंत रस्तोगी ने कहा, “अमेरिकन एक्सप्रेस के सहयोग से हम समुदायों से युवाओं में आवश्यक डिजिटल, जीवन और रोजगार लायक कौशल विकसित करने में समर्थ हैं। यह पहल उनके विश्वास और सार्थक करियर बनाने की क्षमता में में परिवर्तन ला रही है जिससे उन्हें अपने परिवारों और समुदायों में कहीं अधिक योगदान करने में मदद मिल रही है।”
इस प्रोग्राम में मार्गदर्शन, क्षेत्र विशेष ओरिएंटेशन, इंटरव्यू की तैयारी और सेवा क्षेत्रों में प्रवेश स्तरीय ग्राहक केंद्रित भूमिकाओं में नौकरी दिलाना शामिल है। यह प्रोग्राम प्लेसमेंट के बाद भी सहयोग प्रदान करता है जिससे उनका नौकरी में बने रहना और करियर में तरक्की सुनिश्चित हो रही है और उनके जीवन में स्थिरता को बढ़ावा मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment