डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सौ बटुकों को किया सम्मानित

- बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

लखनऊ (एजेंसी)।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में लगी बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रयास को धीमा करने पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ब्राह्मण मतदाताओं को लेकर गंभीर हुई बसपा और सपा के कदम को थामने के लिए पाठक ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर सौ बटुकों का सम्मान किया।
गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर सौ बटुकों का सम्मान किया। उन्होंने बटुकों पर पुष्पवर्षा करने का साथ ही तिलक लगातर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चोटी खींचने वालों को पाप लगेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद के बीच ब्रजेश पाठक का यह सम्मान समारोह डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री के आवास पर बड़ी संख्या में बटुक पहुंचे। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है। बटुकों ने कहा कि समाज के सम्मान और परंपराओं की रक्षा के लिए जिस स्पष्टता के साथ उपमुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी वह सराहनीय है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी चल रही है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में 17 फरवरी को एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि जिन लोगों ने बाल ब्राहृमणों की शिखा खींचा है, उन्हें महापाप लगेगा। उनके खिलाफ कड़ी कारवाई होनी चाहिए। उनके इस बयान ने राजनीति को गरमा दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts