एनसीआरटीसी का असर ,रोडवेज ने घटाए इलेक्ट्रिक बसों के किराए
तीन किलोमीटर का किराया 12 रूपये से घटकर दस रूपये किया
मेरठ। मेरठ में नमो भारत व मेट्राे का परिचालन आरंभ होने से रोडवेज के राजस्व में बीस प्रतिशत की गिरावट आयी है। किसी तरह लोकल स्तर पर यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के लिए रोडवेज ने शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के किराए में कटौती कर दी है। जहां पहले प्रति 3 किलोमीटर का किराया 12 लिया जा रहा था अब उसे घटा कर दस रूपये प्रति तीन किलोमीटर कर दिया है।
रोडवेज के रीजनल प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया शहर में करीब पचास इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न मागों पर चल रही है। अब देहात के मार्गों की बसों को हटाकर शहर में लगा दिया गया है। अब जबकि शहर में नमो भारत व मेट्रो का संचालन आरभ हो गया है। ऐसे में बीच रास्ते में पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन पर बसों का ठहराव दिया गया है। वही लखनऊ में आयाेजित बोर्ड बैठक के बाद इलेक्ट्रिक व लो फ्लोर बसों को प्रति किलोमीटर पर लिए जा रहे किराए में दो रूपये की कटौती की गयी है। अब यात्रियों से 12 के स्थान पर दस रूपये लिए जाएंगे।
अब जयपुर ,अजमेर ,बालाजी के रोडवेज चलाएगा एसी बसे
प्राइवेट बसों को टक्कर देने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। मुख्यालय से पांच वातानुकूलित बसों को मेरठ भेजा गया है। क्षेत्रीय कार्यालय से 12 बसों की मांग की गयी थी। आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया अभी तक देहरादून , लखनऊ , बरेली के एसी बस चल रही थी। अब मुख्यालय सेआयी नयी एसी बसों को जयपुर, अजमेर बालाजी के लिए चलाया जाएगा । उन्होनें बताया क्यों कि बसे दूसरे राज्य में प्रवेश करेगी। इस लिए वहां के अधिकारियों से काउन्टर हस्ताक्षर करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया एसी बसों को साज सज्जा लगाकर तैयार किया जा रहा है। मार्च माह में बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment