Thursday, 26 February 2026

सीए के घर पर इनकम टैक्स खंगाले दस्तावेज



सीए के घर पर इनकम टैक्स खंगाले दस्तावेज 

आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई

 मेरठ।  सदर बाजार इलाके में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव जैन के घर इनकम टैक्स का सर्वे 24 घंटे से ज्यादा समय तक चला। टीम बुधवार सुबह करीब 6 बजे पहुंची थी और गुरुवार दोपहर 1 बजे वापस गई।

इनकम टैक्स के अधिकारी बहुत से दस्तावेज अपने साथ लेकर गए हैं। इसके लिए टीम बाकायदा अपने साथ प्रिंटर और लैपटॉप लेकर पहुंची थी। टीम के जाने के बाद CA का परिवार टेरिस से झांकता रहा। जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो वे दरवाजा बंद करके अंदर चले गए।पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई थी कि थाना पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। देर रात पुलिस की सूचना मिली तब सदर बाजार इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सर्वे  से बात करने की कोशिश की लेकिन टीम ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। एक कर्मचारी ने सिर्फ इतना बताया कि टीम कुछ दस्तावेज जुटाने आई थी। कुछ बैंक खाते भी नोट किए गए हैं जिनकी डीटेल्स टीम लेकर वापस हरियाणा लौटेगी।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक हरियाणा के आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में सर्वे चल रहा है। मामले में हिसार के कुछ कारोबारियों के घर रेड हुई थी। उनके अकाउंट राजीव जैन संभालते हैं।इसी संबंध में इनकम टैक्स की टीम यहां सर्वे कर रही है। हरियाणा से चार गाड़ियों में टीम बुधवार सुबह अरविंदपुरी पहुंची थी, जिनमें से एक गाड़ी लौट चुकी है। इनकम टैक्स टीम की तीन गाड़ियां अभी भी मौजूद हैं।

No comments:

Post a Comment