Tuesday, 24 February 2026

थोडा इंतजार... दूसरे फेज में श्रद्धपुरी से गोकुलपुर तक दौड़ेगी मेरठ मेट्रो

 




थोडा इंतजार... दूसरे फेज में श्रद्धपुरी से गोकुलपुर तक दौड़ेगी मेरठ मेट्रो 

15 किलोमीटर के कॉरिडेार में 12 स्टेशन शामिल होंगे 

7 एलिवेटेड और 5 अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे 

 मेरठ। मेरठ वासियों को पहले फेज में मेरठ साऊथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो की साैगात मिल चुकी है। जिसका गत 22 फरवरी को पीएम मोदी व सीएम ने विधिवत रूप से इसका शुभारंभ कर दिया हे। अब दूसरे फेज में एनसीआरटीसी की कंकरखेडा के श्रद्धापुरी से गोकुलपुर तक मेरठ दौडाने की योजना है।  मुख्य रूप से शहर के पूर्वी हिस्सों को जोड़ते हुए गढ़ रोड के रास्ते से गुजरने की योजना है। 

मेरठ मेट्रो के दूसरे चरण (Phase-2) का प्रस्ताव गढ़ रोड (श्रद्धापुरी फेज-II से गोकुलपुर/हापुड़ अड्डा) के लिए तैयार किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में लगभग 15 किमी की दूरी में 12 स्टेशन शामिल होंगे, जो मुख्य रूप से शहर के पूर्वी हिस्सों को जोड़ते हुए गढ़ रोड के रास्ते से गुजरने की योजना है। 

एनसीआरटीसी के सूत्रों की मानें तो मेरठ मेट्रो द्वितीय चरण की मुख्य बातें इस प्रकार से है । जिसके प्रस्तावित मार्ग श्रद्धापुरी फेज-II से शुरू होकर बेगमपुल या हापुड़ अड्डा होते हुए गोकुलपुर तक जाएगी। जिसके तहत हापुड़ अडडे से सीएम ग्रेड योजना के तहत बनाए जा रहे डिवाइडर को चौड़ा किया जा रहा है ताकि भविष्य में पिलर आसानी से बन सकें। 15 किलोमीटर इस मार्ग पर 12 स्टेशन प्रस्तावित है जिसमें से 7 जमीन के ऊपर यानी एलिवेटर पर होंगे। जबकि 5 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।  पहले की डीपीआर (DPR) को बदलकर अब इसे बेगमपुल से गोकुलपुर तक बनाने पर विचार हो रहा है। उसी के तहत कार्य भी किया जा रहा है।  बता दें अभी नमो भारत और मेट्रो का पहला कॉरिडोर (परतापुर से मोदीपुरम) सक्रिय है, जबकि गढ़ रोड वाला दूसरा चरण जल्द ही धरातल पर उतरने की प्रक्रिया में है। 

 सड़कों पर वाहनों को दबाव होगा कम 

  श्रद्धापुरी से लेकर गोकुलपुर तक दूसरे फेज में मेट्रो दौड़ने से सड़कों पर वाहनों को दबाव काफी कम हो जाएगा। वर्तमान समय में हापुड़ अडडै से निकला काफी कठिन होता है। वाे भी  उस समय जब ऑफिस का टाईम व स्कूल के छूटने का समय इसके अतिरिक्त  त्यौहारेां के सीजन मे ंइस मार्ग से निकलना काफी कष्ट भरा होता है। वाहन चालक हापुड़ अडडे ने आंकर विवि मार्ग या मंगलपांडे वाले मार्ग से निकलना ज्यादा प्रंसद करते है। 

छात्रों व नौकरी पेशा लोगों को होगा फायदा 

 शहरी क्षेत्र में काफी संख्या में बडे डिग्री कॉलेज है जिसमें मेरठ कॉलेज,  एनएएस कॉलेज, आरजीपीजी कॉलेज , इस्माईपीजी कॉलेज , आईटीआई के अतिरिक्त काफी संख्या में सरकारी व गैर सरकारी इंटर कॉलेज है। काफी संख्या में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय है। जहां काफी संख्या में लौग नौकरी करने आते है। दूसरे फेज में मेट्रो के आरंभ होने से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 

 आसानी से बेगमपुल आबुलेन शाँपिंग करने के जा सकेंगे लोग 

 अभी गढ़ राेड, श्रद्धापुरी ,तेजगढ़ी, मेडिकल, शास्त्री नगर , जाग्रति विहार व गोकुलपुर के लोगों को अपने वाहन व ऑटो में बैठकर शॉपिग करने के आबूलेन जाना पड़ता है। उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी  वाहनों को पार्किग की होती है। लेकिन इस मार्ग पर मेट्रों चलने से सफर काफी आसान हो जाएगा। वह असानी से मेट्रो में बैठकर बेगमपुल व आबूलेन जा सकेंगे। 

 

 

No comments:

Post a Comment