नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज चैम्पियनशिप का विजेता बना छत्रपति साहू जी महाराज विवि कानपुर
आईआईएमटी विवि में नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन
- दिल्ली विवि दिल्ली ने प्रथम स्थान और छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
- रही बेटियों की एकाग्रता और धैर्य बताता है की इनका भविष्य सफल होना सुनिश्चित है- कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता
मेरठ । आईआईएमटी विश्वविद्यालय में नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) का भव्य शुभारंभ किया गया। 27 फरवरी तक चलने वाली नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) में लगभग 65 विश्वविद्यालयों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सभागार में नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटीआयुष विक्रम सिंह आई.पी.एस., आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ0 मयंक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्री. जितेंद्र यादव रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, मेरठ, डॉ. विनीत त्यागी जनरल सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मेरठ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह आई.पी.एस. को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कृष्णा विश्वविद्यालय से आयीं डॉ. नवीना को डायरेक्टर धीरेन्द्र कुमार और डीन राजबीर सिंह ने सम्मानित किया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की छात्राओं ने आखों पर पट्टी बांधकर गणेश वंदना प्रस्तुत की तो समस्त सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने खिलाड़ियों को ऊर्जा से भर दिया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने शतरंज प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में भागीदारी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। कुलाधिपति ने कहा की बेटियों को आगे बढ़ते देख सदैव प्रसन्नता होती है। शतरंज की चालों को भी बखूबी चल रही बेटियों की एकाग्रता और धैर्य बताता है की इनका भविष्य सफल होना सुनिश्चित है।
मुख्य अतिथि एसपी सिटी श्री आयुष विक्रम सिंह आई.पी.एस. ने शतरंज प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए आईआईएमटी विश्वविद्यालय की भरसक प्रशंसा की। उन्होंने आंख पर पट्टी बांध कर नृत्य प्रस्तुत करने वाली छात्राओं की भी तारीफ की। एसपी सिटी ने कहा की शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि धैर्य, एकाग्रता, दूरदृष्टि और अनुशासन की संयोजन है। शतरंज की तरह पुलिस भी हर कारवाई करने से पहले उसके परिणाम और सामने से होने वाले एक्शन का पूर्व अनुमान लगाती है। शतरंज में या तो जीतते हैं या फिर सिखते हैं, हारता कोई खिलाड़ी नहीं है।
नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप की महिला वर्ग की प्रतियोगिता में 29 विश्वविद्यालयों से आए 180 खिलाड़ियों के बीच शतरंज की बिसात पर चालें चली गयीं। प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने चतृर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि एसपी सिटी श्री आयुष विक्रम सिंह आई.पी.एस., आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ0 मयंक अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
आयोजन में निदेशक प्रशासन डॉ0 संदीप कुमार, डीन एक्टिवीटिज डॉ. लखविंदर सिंह और शारीरिक शिक्षा विभाग की स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा, प्रगति राठी, डॉ. ज्योति तालियान, पूजा रानी, प्रणव दिनकर, राहुल, डॉ दिवेश, इशु यादव, डॉ0 विजय, शशांक, शुभम, सिद्वार्थ और मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment