होली पर पूर्वाचंल जिलो में दौड़ेगी बीएस -4 की रोडवेज बसें
भैंसाली ,मेरठ डिपों पर देहरादून की ओर जाने के बसों की संख्या में बढोत्तरी
त्यौहारों को देखते हुए रोडवेज के कर्मचारियों की छूटिटयां रद
चालका व परिचालकों को मिलेगी अधिक किलोमीटर बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि
मेरठ। होली को देखते हुए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। होली के मौके पर अपने घरों को जाने के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा । इसी को देखते हुए त्यौहारों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारियों की छुटटियों को रद कर दिया गया है। पूर्वाचल जिलों के लिए बीएस 4 मार्का की बसों को चलाया जाएगा। अन्य रूटों पर फेरों में बढोत्तरी की गयी है। अधिक चक्कर लगाने वाले चालक व परिचालक को इंसेटिव दिया जाएगा।
क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया मेरठ परिक्षेत्र के अंर्तगत मेरठ डिपों, भैंसाली, सोहराबगेट , गढ़ व बडौत डिपों के बस अडडे आते है। वर्तमान समय में रोडवेज कीे 400 बसें 254 बसें अनुबंधित , 8 वाल्वों व 51 इलेक्ट्रीक बसे चल रही है। अनंबंधित बसे रोडवेज मेरठ डिपों से चल रही है। जो कौशाम्बी, आनंद विहार ,मुजफ्जफर नगर, शामली व गाजियाबाद के बीच चल रही। जबकि रोडवेज कीे बसे भैंसाली , सोहराब गेट डिपा, गढ व बडौत डिपो चल रही है। उन्होंने बताया कि होली को देखते हुए 160 बीएस -4 बसों में 51 को तैयार किया गया है। जिन्हें होली के अवसर पर पूर्वाचल जिलों में चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया नमो भारत व मेट्रो के चलने से काफी संख्या में यात्री दिल्ली से सफर कर मेरठ पहुंचे। आगे देहरादून व बिजनौर मार्ग के लिए अतिरिक्त बसों को भैंसाली डिपों पर लगाया जाएगा। हर दस मिनट के अंतराल पर यात्रियों को बसे मिलेगी।
4500 से 3600 रूपये तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि
उन्होंने बताया कि रोडवेज ने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना आरंभ की है। जिसके तहत तीन सौ किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से तीन हजार किलो मीटर बस चलाने पर चालका व परिचालक को एक मुश्त 4500 रूपये 9 दिन डयूटी करने ओर 2700किलोमीटर बस चलने पर 3600 रूपये एकमुश्त दिए जाएंगे। यह योजना 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी।
उन्होंने बताया मेरठ डिपों से आनंद विहार गौरखपुर के लिए 24 बसे ,लखनऊ ने लिए 9 बसें ,दिल्ली के लिए 25 ,देहारादून के लिए बीस बसें, बिजनौर कोटद्वार के लिए 25 शामली के लिए तीस नोएडा के लिए 25 हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए 35 अंबाला व लखनऊ के लिए तीन बसे करनाल के लिए एक अजमेर के लिए 2 जयपुर के लिए दो बसों को लगाया गया है।
सेवा प्रबंधक यूपीएसआरटीसी मेरठ क्षेत्र लोकेश राजपूत ने बताया सोहराब गेट डिपों से मुरादाबाद वरेली के लिए 35 आगरा फिरोजाबाद के लिए 35 प्रयागराज के लिए 3 बुंलदशहर के लिए 42 हल्द्वानी के लिए दस बसे टनकपुर के लिए 3 रामनगर के लिए 3 गोरखपुर के लिए दस लखनऊ के लिए बीस लखीमपुर खीरी के लिए 4 मथुरा के लिए 4 बदायू संभल के लिए 6 और अमरोह के लिए 6 बसे लगाई गयी है।



No comments:
Post a Comment