41391 बिजली  उपभोक्ताओं द्वारा 968.41 लाख का रिचार्ज कराया 

9 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक स्मार्ट मीटर पखवाडा अभियान का सफल आयोजन

 21025 उपभोक्ताओं के लिए संवाद एवं लाईव डेमो एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

 11204 मोबाईल एप डाउनलोड कर, डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाया

अभियान के दौरान 1658 शिकायते प्राप्त जिनमे से 1529 का त्वरित निस्तारण

मेरठ।  रवीश गुप्ता प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के निर्देशानुसार दिनांक 9 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक निगम के समस्त 14 जनपदों में स्मार्ट मीटर पखवाडा अभियान संचालित किया जा रहा हे। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर प्रणाली के प्रति जागरूक करना, स्मार्ट मीटर की तकनीकी विशेषताओं एवं लाभों से अवगत कराना तथा डिजिटल सेवाओं को बढावा देना है। अभियान के अन्तर्गत उपभोक्ताओं के लिए लाईव डैमो, फील्ड विजिट, उपभोक्ता संवाद शिविर, मोबाईल एप इस्टालेशन का प्रदर्शन तथा स्मार्ट मीटर से जुडी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है।

उपभोक्ता सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप मे अब, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके विद्युत बिल की सूचना विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध करायी जा रही है. इससे उपभोक्ता समय पर, अपना बिल प्राप्त कर आसानी से रिजार्ज / भुगतान कर सकेगें। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियल टाइम ऊर्जा खपत की जानकारी प्राप्त होती है जिससे वे अपने विद्युत उपयोग का बेहतर, प्रबन्धन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिलिंग प्रकिया में पारदर्शिता, सटीक मीटर रीडिंग, समयबद्ध बिल जनरेशन, डिजिटल भुगतान की सुविधा सुनिश्चित होती है।

पखवाडा अवधि में अब तक कुल 21025 उपभोक्ताओं के लिए, लाइव डेमो एवं संवाद कार्यकम आयोजित किए गए। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं द्वारा 41391 रिचार्ज के माध्यम से कुल 968.41 लाख का रिचार्ज किया गया, जिससे डिजिटल भुगतान को बढावा मिला, इसके अतिरिक्त 11204 उपभोक्ताओं ने मोबाईल एप डाउनलोड कर स्मार्ट सेवाओं का लाभ उठाना प्रारम्भ किया। अभियान के दौरान 1658 उपभोक्ता शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1529 शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया साथ ही 2075 उपभोक्ताओ से ऑन लाईन फीडबैक प्राप्त हुआ जिनसे सेवा गुणवत्ता मे सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा की स्मार्ट मीटर पखवाडा अभियान उपभोक्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहित करने तथा विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है भविष्य में भी उपभोक्ता सुविधाओं के विस्तार हेतु ऐंसे अभियानों को निरन्तर जारी रखा जाऐगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts