Thursday, 26 February 2026

सर्राफा कोराबारी न्यादर मल का कारीगर 39 लाख का सोना लेकर फरार

  


सर्राफा कोराबारी न्यादर मल का कारीगर 39 लाख का सोना लेकर फरार 

 मेरठ। मेरठ के सर्राफा कारोबारियों का कारीगरों द्वारा सोने लेकर भागने का सिलसिला थम नहीं पा रहा है। अब शहर के कारोबारी न्यादर मल  का कारीगर 39 लाख  का 244 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है। इस मामले में देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। थाना पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गयी है। 

 सौरभ रस्तोगी की शहर सर्राफा बाजार में न्यादर मल -सुरेश चन्द्र के नाम से ज्वैलरी शॉप है। साैरभ ने साेने के आभषण बनाने के कारीगर सुभास प्रोपराईटर दर्पण अर्नामेंट  को गत 3 फरवरी को 244 ग्राम सोने आभूषण बनाने के लिए दिया था। जो वर्तमान में डालमपाड़ा रहता है। सौरभ ने बताया  सौभास ने 14 फरवरी को आभूषण बनाकर देने का वादा किया था। जब उन्हाेंनें अपने कर्मचारी को सौभास के पास लेने के भेजा तो वह उक्त पते पर नहीं मिला। उसके मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया ताे वह भी बंद मिला। उन्होंने बताया वह अपने स्तर से उसकी तलाश करने में लगे थे लेकिन पता न चल पाने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कारीगर की तलाश आरंभ कर दी है। 

 पूर्व भी सोने लेकर फरार हो चुके है कारीगर 

 शहर व सदर सर्राफा बाजार से पिछले कई सालो से बंगाली व पूना के कारीगरो का सर्राफा कारोबारियों को साेना लेकर फरार होने सिलसिला थम नहीं पा रहा है। सूत्रों की माने तो पिछले साल कारीगर करीब 43 किलो का साेना लेकर फरार हो चुके है। 

 

No comments:

Post a Comment