डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए 10 मैच
-- अभय और अजय की जोड़ी ने की जीत से शुरुआत
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे 16वे अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को 10 मैच खेले गए। इसमें अभय और अजय की जोड़ी ने जीत से शुरुआत की।
अभय और अजय की जोड़ी ने तौहीनूर और उत्तम की जोड़ी को हराया। दूसरे मैच में आरिश और केशव की जोड़ी ने उमंग और रिहान को हराया। तीसरे मैच में शौर्य और अरनव की जोड़ी ने शिव और अजहर को हराकर जीत प्राप्त की। चौथे मैच में विपुल और रितेश की जोड़ी ने आइस और अरनव की जोड़ी को हराया। पांचवे मैच में नीरव और अर्शदीप की जोड़ी ने दीपांशु और आरिश को हराया। छठे मैच में केशव औरआरिश की जोड़ी ने आईस और अरनव की जोड़ी को हराया। सातवें मैच में अभय और अजय की जोड़ी ने उमंग और रिहान को हराया। आठवें मैच में दीपांशु और आदित्य ने शिव और अजहर को हराया। 9वे मैच में विपुल और नितेश की जोड़ी ने उत्तम और तौहीनूर को हराया। 10वे मैच में शौर्य और अरनव की जोड़ी ने अर्शदीप और नीरव को हराया। आयोजन सचिव और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment