पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में कंज्यूमर फेयर-2026 का भव्य आयोजन
मेरठ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज, के प्रांगण में कंज्यूमर फेयर-2026 का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन डॉ0 मयंक अग्रवाल प्रबन्ध निदेशक आई0आई0एम0टी0 गु्रप ऑफ कॉलिजिस् के कर-कमलो द्वारा किया गया। कंज्यूमर फेयर में कुल 35 स्टॉल लगे।
कंज्यूमर फेयर के अन्तर्गत विभिन्न कम्पनियों माँ शाकुम्भरी सेफ एण्ड फर्नीचर, करियर प्लस बाई मास्टरक्लास, गैलेक्सी इन्फोसिस्टम्स, गैलेक्सटच, एच.पी. वर्ल्ड, लेनोवो, हिमालय वेलनेस कम्पनी, आई0टी0 मेरठ, मेरठ नमकीन भण्डार, महावीर ट्रेडर्स, कैडप्रो इन्स्टीट्यूट, गुप्ता क्लासेस, वूमेन्स ब्यूटी, श्री बालाजी टेलीकॉम मोबाइल वर्ल्ड, फौजी इलेक्ट्रिक स्कूटर (एगोर), ए2जेड व्हील रेस प्राइवेट लिमिटेड (विजेता बजाज), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, करियर लॉन्चर, मिथल कूलिंग सिस्टम्स (हिटाची), एनर्टिया सन पावर प्राईवेट लिमिटेड, भारतीय कला भवन, कालिंदरी स्पोर्ट्स, ए0यू0 स्माल फाईनेंस बैंक, इस्कोन, संदीपनी, एलीगेंट ऑटोमोबाईल्स प्राइवेट लिमिटेड (होंडा), आर0एन0 ऑटोमोबाइल्स (रिनॉल्ट), नेक्सा, सुजुकी ऑटोमोबाईल्स, स्पीडराईडर ऑटो सोल्युशन प्रा0 लि0 (सुजुकी), यामाहा, हनीज कैफे, मूसे एण्ड मोरसेल प्राइवेट लिमिटेड, पिंकी छोले भटूरे, द ग्रब हट, पिज्जा गल्लेरिया ने अपने-अपने सुंदर स्टाल्स लगाये, जिन पर दिन भर दर्शकों की भीड़ लगी रही।
कंज्यूमर फेयर में छात्र-छात्राओं ने विशेष रूचि ली एवं प्रोडक्ट्स की जानकारी प्रदान कर प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। छात्रों के साथ आये उनके परिजनों एवं परिचितों ने भी कंज्यूमर फेयर में विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर प्रोडक्टस के रेट एवं क्वालिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कंज्यूमर फेयर में संस्थान के विद्यार्थियों ने कंपनियों के विज्ञापन (ऐडमेड) बनाये एवं उनका बहुत उम्दा प्रदर्शन किया। ऐडमेड कम्पिटिशन में गुप्ता क्लासेस, करियर प्लस बाई मास्टर क्लास, गैलेक्सी इन्फोसिस्टम्स, पिज्जा गल्लेरिया, माँ शाकुम्भरी सेफ एण्ड फर्नीचर, श्री बालाजी टेलीकॉम मोबाइल वर्ल्ड, फौजी इलेक्ट्रिक स्कूटर (एगोर), कैडप्रो इंस्टीट्यूट, महावीर ट्रेडर्स, आइ0एन0 ऑटोमोबाइल्स रिनॉल्ट, मेरठ नमकीन भण्डार, नेक्सा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, मिथल कूलिंग सिस्टम्स (हिटाची), एनर्टिया सन पावर प्राइवेट लिमिटेड, स्पीडराईडर ऑटो सोल्युशन प्रा0 लि0 (सुजुकी) ने प्रतिभाग किया जिसमें माँ शाकुम्भरी सेफ एण्ड फर्नीचर प्रथम रहा।
बेस्ट मार्केटिंग में शिव, शार्दूल, समर्थ एवं वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट स्टॉल मैनेजमेंट के लिए नमन पूनिया एवं राम सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो सिंगिंग में अंकित सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गु्रप डांस में वैभव एवं गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में रुचि अरोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ मनोरंजन के लिए विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे ग्रुप डांस, ड्यूट सिंगिंग इत्यादि प्रस्तुत किये गये। अन्त में कॉलिज द्वारा आयोजित कंज्यूमर फेयर में स्टॉल लगाने वाले ऑनर्स का संस्थान के निदेशक डॉ0 निर्देश वशिष्ठ ने धन्यवाद किया जिन्होने अपने अपने स्टॉल सजाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ0 रोबिन्स रस्तौगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों का ज्ञानवर्द्धन होता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ0 देवेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
मंच का संचालन चिराग त्रेहान एवं विधि जिन्दल के साथ साथ ईशानी, तन्वी, मीत, प्रिया, तान्या, कृष्णा, गार्गी, समर, रिया एवं शिविका ने किया। निर्णायक मण्डल में डॉ0 अमित शर्मा एवं डॉ0 प्रदीप कुमार रहे। इस अवसर पर प्राचार्या शिक्षा विभाग डॉ0 ऋतु भारद्वाज, आशुतोष भटनागर, विमल प्रसाद, रूबी सिंह, डॉ0 गौरव शर्मा, डॉ0 प्रतिमा, शिखा मंगा, चिराग जैन, लकी बेरवाल, प्रशांत गुप्ता, अजय चौधरी, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 योगेश सक्सेना, डिम्पी गुलाटी, अजय त्रिपाठी, योगिन्दर अरूण, समर्थ सिंह, डॉ0 संजीव कुमार सिंह, समप्रीत कौर, राहुल सिंह, मोहित रावल, सोनी सुदर्शन, शिवानी पाण्डे, शिप्रा शर्मा, डॉ0 ऋचा वत्स, सुमनलता, राजीव पोसवाल, अरूण चौधरी, अर्जुन सिंह, आकाश शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, प्रवीन कुमार गौतम, कमल सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप शर्मा, अलीशा रियाज, राजन पाल, अंकित कुमार एवं अभय बामल उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment