अयोध्या में मकान में विसफोट होने मकान गिरने से पांच की मौत कई बच्चे घायल 

 बचाव कार्य जारी , जांच में जुटी पुलिस 

अयोध्या,एजेंसी। अयोध्या में एक धमाके से मकान गिर गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। पटाखा और रसोई गैस सिलिंडर से धमाके की आशंका जताते हुए पुलिस जांच में जुटी है।

नगर पंचायत भदरसा-भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे के करीब धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनके मकान में चक्की का भी संचालन होता था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए मलबे में दबे पांच लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें गृह स्वामी रामकुमार, उनकी बेटी ईशा व पुत्र यश के साथ दो अन्य शामिल है। जिला अस्पताल लाए गए लोगों में से चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की है। सभी मृतकों को शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतकों में तीन बच्चे सात से आठ साल की आयु के हैं। जबकि दो युवक 35 से 40 वर्ष की आयु के हैं।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

अयोध्या में गुरुवार शाम हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। शासन के अनुसार अभी तक जो जानकारी आई है उससे यह लग रहा है कि यह सिलेंडर फटने की घटना है। इस घटना के बाद प्रदेश में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। सीएम योगी ने सतत निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद अयोध्या के जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। 

पटाखे या सिलेंडर से धमाके की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे या सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा होने की आशंका है। घटनास्थल पर ईंधन गैस की बदबू भी आ रही है। मौके से फटा हुआ कुकर और सिलिंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते डॉग और बम स्क्वाॅयड के साथ देर रात तक जेसीबी की मदद से रेस्क्यू का काम जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts