मेरठ में दरोगा की पत्नी को लगी गोली
एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर; परिजनों ने कहा- धोखे से चली पिस्टल
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में दरोगा की पत्नी को गोली लग गई। महिला का कहना है कि वह पिस्टल रख रही थी, अचानक धोखे से गोली चल गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। महिला की हालत गंभीर है।
दौराला में रहने वाले दरोगा रॉबिन की एक साल पहले दीपिका (30) से शादी हुई थी। पति रॉबिन आगरा के खेड़ा थाने पर एसआई के पद तैनात है। वह इस समय छुट्टी पर घर आया था। गुरुवार देर शाम दीपिका घर की साफ-सफाई कर रही थी।
इस दौरान पति की पिस्टल उठाकर रखने लगी। इसी दौरान धोखे से गोली चल गई। गोली महिला के कमर में लगी है। घायल हालत में महिला को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। महिला की हालत गंभीर है।महिला का मायका गंगानगर मेरठ में ही है। शादी अभी एक साल पहले ही हुई है। यह पहला करवाचौथ ही है। दोनों के ही परिजनों का कहना है कि पति ने नहीं मारा है।
करवाचौथ का सामान लेकर आई थी घर
महिला के घरवालों ने बताया- आज हम सभी लोग दीपिका, उसका भाई, बहन, मम्मी, पापा सभी करवाचौथ का सामान लेकर उसके घर दौराला में आए थे। शाम को हम वापस अपने घर जाने के लिए निकल रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई, देखा दीपिका के कमर के पास गोली लगी है। पास में ही पति रॉबिन की सर्विस रिवॉल्वर थी।
धोखे से चली गोली
बेटी ने बताया- वह पिस्टल रख रही थी, अचानक धोखे से गोली चल गई वो घायल हो गई। उसके बाद हम सभी उसे अस्पताल ले आए। मायका ससुराल दोनों पक्ष के लोग इस वक्त अस्पताल में हैं। वहीं पुलिस पूरी घटना की डिटेल आगरा पुलिस को भेजेगी क्योंकि रॉबिन की तैनाती आगरा में है।
दोनों पक्षों ने किया कार्रवाई से इंकार
महिला के मायके पक्ष ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पुलिस आगरा में भेजेंगी। करवा चौथ के त्योहार पर रॉबिन आगरा से छुट्टी लेकर घर पर आया था। वह अपने साथ सर्विस पिस्टल भी लेकर आया था। अस्पताल की तरफ से मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला और उसके मायके पक्ष के बयान लिए हैं। दोनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
छुट्टी पर पिस्टल जमा करके नहीं आया रॉबिन
रॉबिन ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि वो करवाचौथ के लिए ड्यूटी से छुट्टी लेकर आगरा से मेरठ आया हुआ है। सवाल है कि जब वो छुट्टी पर आए तो सर्विस पिस्टल को जमा करके क्यों नहीं आया। जिस तरह से गोली चली उससे साफ है कि पिस्टल बहुत बेतरतीब ढंग से लापरवाही से रखी गई थी। एक सर्विस वेपन को इस तरह रखना बड़ी लापरवाही है। एसआई छुट्टी पर पिस्टल को साथ लेकर क्यों आया था? उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। एसआइ रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर आगरा के पुलिस कमिश्नर को भेजी जाएगी।
पुलिस का कहना है
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोबिन की सर्विस पिस्टल को उठाकर दीपिका सेफ में रखने जा रही थी। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली दीपिका के पैर में जांघ पर लगी है। परिवार के लोग उसे एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में लेकर गए, वहां उनका इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment