Tuesday, 7 October 2025

मेरठ में रिटायर्ड सैनिक ने पुत्रवधू पर फरसे से हमला किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


मेरठ में रिटायर्ड सैनिक ने पुत्रवधू पर फरसे से हमला किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के सेक्टर 13 में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने इकबाल ने अपनी पुत्रवधू हिना उर्फ राहत पर फरसे से हमला कर दिया। इसके बाद खून से लथपथ होकर वो थाने पहुंच गया। थाने में उसने घटना की जानकारी दी। आरोपी ने थाने में बताया कि उसने अपनी बहू की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया।

 शास्त्रीनगर के सेक्टर 13 में रिटायर्ड सैन्यकर्मी इकबाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा आफताब मलिक एक कोचिंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाता है। परिवार में काफी दिनों से तनातनी चल रही है। घर में हुई कहासुनी के बाद ससुर इकबाल ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इकबाल ने तैश में आकर अपनी पुत्रवधू हिना पर फरसे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी ससुर खून से सने कपड़े से लथपथ होकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर फरसा बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment