रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का नया पोस्टर

मुंबई। यश राज फिल्म्स ने नवरात्रि की शुभ शुरुआत को खास बनाते हुए अपनी आने वाली फिलम मर्दानी 3 का नया पोस्टर रिलीज किया है। मर्दानी 3 का नया पोस्टर अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले महायुद्ध की तैयारी को दर्शाता है। रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने सर्वसम्मति से पसंद किए गए किरदार साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं।

पोस्टर के साथ ‘ऐगिरी नंदिनी’ के शक्तिशाली मंत्र उच्चारण को जोड़ा गया है, जो मां दुर्गा की उस शक्ति का उत्सव है, जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था। यह संकेत देता है कि शिवानी को एक निर्दयी केस सुलझाने और न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हुए पूरी दृढ़ता की आवश्यकता होगी। मर्दानी सीरीज़ भारत की सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइजी है, लगातार अपने सशक्त कथानक से दर्शकों का दिल जीतती रही है। वर्ष 2014 में मर्दानी और वर्ष 2019 में मर्दानी 2 प्रदर्शित हुयी थी। इस प्रतिष्ठित महिला-पुलिस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts