पुलिस चौकी से  100  कदम की दूरी पर बदमाशों ने महिला को मारी गोली 

मेरठ । थाना  सरधना क्षेत्र में  अशोक की लाट पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

गोली लगने वाली महिला की पहचान मुकेश की पत्नी सीमा के रूप में हुई है। मुकेश सरधना में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि सीमा उसकी दूसरी पत्नी है, जबकि पहली पत्नी का निधन वर्ष 2018 में हो गया था।पुलिस के अनुसार, सीमा को दो गोलियां लगीं, एक सिर में और दूसरी पैर में। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। सीमा का एक बेटा भी बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts