बजाज पल्सर जीएसटी में छूट का पूरा फायदा देगी अपने उपभोक्ताओं को, साथ ही लेकर आई हैट्रिक फेस्टिव ऑफ़र
मेरठ : दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण दोपहिया एवं तिपहिया कंपनी बजाज आ़ॅ़टो लिमिटेड ने आज ऐलान किया कि यह सरकार द्वारा घोषित 350सीसी से कम वाली मोटरसाइकलों पर जीएसटी में कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं को दे रही है, साथ ही अपनी ओर से फाइनैंस के अतिरिक्त 50 फीसदी फायदे भी लेकर आई है। यानि पल्सर खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब जीएसटी फायदों का 1.5 गुना लाभ मिलेगा, और त्योहारों के इस सीज़न उनके लिए खरीद का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।
इस प्रतिबद्धता के तहत बजाज ऑटो ने हैट्रिक ऑफ़र पेश किया है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को तीन विशेष फायदे मिलेंगेः जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और इंश्योरेन्स के व्यापक फायदे। ये सभी फायदे सुनिश्चित करेंगे कि पल्सर के भावी राइडर बिना किसी अतिरिक्त लागत के अधिकतम मूल्य का आनंद उठा सकें। हैट्रिक ऑफर के तहत पल्सर एनएस125 एबीएस के खरीददार रु 12,206 की बचत कर सकेंगे, वहीं पल्सर एन160 यूएसडी के खरीददारों को रु 15,759 का लाभ मिलेगा एक्स शोरूम दिल्ली ।
जश्न और अभिव्यक्ति का संयोजन
त्योहारों के अवसर पर कंपनी पल्सन का नया कैंपेन भी लेकर आई है‘ दुनिया देखती है तु दिखा’’
यह कैंपेन भारत के युवाओं को अपनी जगह बनाने और अपनी साहसिक भावना को दर्शाने के लिए प्रेरित करता है। यह कैंपेन राइडरों को सबसे अलग दिखने के लिए प्रेरित करता है। वहीं हैट्रिक आॅफर पल्सर के साथ जश्न मनाने का और भी बड़ा कारण देता है।
देश भर में पहुंच
गुजरात में नवरात्रि के जोश से लेकर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्साह, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश में में दशहरा के उल्लास तक, बजाज पल्सर सुनिश्चित करती है कि हर राइडर, बेहतरीन परफोर्मेन्स, गर्व एवं अतिरिक्त मूल्य के साथ त्योहारों का जश्न मना सके। पूरी पल्सर रेंज को कवर करने वाला यह आॅफर, अब तक बजाज आॅटो द्वारा पेश किए गए सबसे व्यापक फेस्टिव आॅफर्स में से एक है।


No comments:
Post a Comment