मां दुर्गा पर टिप्पणी करने वाली सिंगर और पति गिरफ्तार

 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर रखा था
मिर्जापुर (एजेंसी)।
मां दुर्गा को गाली देने वाली बिरहा सिंगर सरोज सरगम को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पति राम मिलन बिंद को भी पकड़ा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बुधवार को बताया कि गत 19 सितंबर को सरोज सरगम नामक यूट्यूबर ने यूट्यूब पर एक गीत का वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने मां दुर्गा के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया था।
सरोज सरगम मिर्जापुर में गढ़वा गांव की रहने वाली है। उस पर हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील गाना गाने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। सरोज ने यूट्यूब पर मां दुर्गा और भगवान शिव जैसे देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें गालियों और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मड़िहान थाने में दारोगा संतोष कुमार राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस सिलसिले में मंगलवार को सरोज सरगम और मामले के सह-अभियुक्त उसके पति राममिलन बिन्द को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिन्द आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण और सम्पादन करता था।
उन्होंने बताया कि जूना अखाड़े के संत और बढे़नाथ मंदिर के महन्त डॉक्टर योगानंद गिरि ने मां दुर्गा के प्रति अपमानजनक वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद सरोज सरगम के गिरफ्तारी की मांग की थी और कहा था कि अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो जूना अखाड़े के संत सड़कों को पर उतर आयेंगे।
बर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सर्विलांस टीम एवं साइबर टीम समग्र साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts