रायपुर में स्टील प्लांट में बड़ा हादसा
ब्लास्ट से भरभराकर गिरी छत; 6 कर्मचारियों की मौत…कई घायल
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6 से 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई की हालात गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. हादसे को लेकर अभी तक प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
हादसे में 6 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, प्लांट में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ. ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन प्लांट की छत का एक हिस्सा गिरने से मजदूर दब गए थे. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. अभी तक 6 शव बरामद हुए हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना की पुष्टि की है. यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
एसपी ने दी घटना की जानकारी
एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गोदावरी इस्पात के पास एक छत गिरने से कुछ लोग फंस गए हैं। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया. अब तक छह शव बरामद किए गए हैं और छह घायलों को बचाया गया है. राहत और बचाव अभियान जारी है।


No comments:
Post a Comment