पति ने 7 महीने की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट 

 हत्या करने के खुद पुलिस को दी जानकारी 

 8 महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस ने हत्यारोपी पति को लिया हिरासत में 

मेरठ ।  सात माह पूर्व जिस पत्नी के साथ सात फेरे लिए थे उसी गर्भवती पत्नी की पति ने धारदार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या कारण प्रेम प्रसंग मान कर चल रही है। 

 रविशंकर का घर भावनपुर थाना क्षेत्र के किनागर  में है। उसकी जनरल स्टोर की दुकान है।रविशंकर की शादी सपना से 8 महीने पहले यानी 23 जनवरी में दोनों की शादी हुई थी।सपना के माता-पिता की 18 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी बड़ी बहन सरिता और जीजा मुन्ना के साथ ही रहती थी। रविशंकर से शादी भी जीजा ने ही कराई थी। 26 जुलाई को तीज के चलते सपना बहन के घर अम्हेड़ा गांव आ गई थी।



 शनिवार सुबह पहले  रविशंकर नं जीजा मुन्ना को फोन किया। पूछा की मैं आ रहा हूं। आप रहेंगे क्या? मुन्ना ने मना कर दिया कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहेगा। फिर रविशंकर ने पत्नी सपना को फोन किया। कहा कि आज मैंने बुरा सपना देखा है। मैं मिलने आना चाहता हूं। इसके बाद वह सुबह 9 बजे बाइक लेकर पहुंच गया।

रविशंकर, जब पत्नी के पास पहुंचा तो घर में कोई नहीं था। सपना की बहन सरिता भी मुहल्ले में गई हुई थीं। जबकि उनके दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। दो मंजिला घर में रवि फर्स्ट फ्लोर में पत्नी के पास पहुंच गया।करीब दो घंटे बाद यानी 11 बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके पत्नी की हत्या कर देने की बात कही। सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति दरवाजा बंद करके अंदर बैठा था। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। बहन की हत्या की खबर सुनते ही बहन सरिता और मुन्ना पहुंच गए।

पुलिस मौके पर पहुंची तो  सपना का शव  पूरी खून से लथपथ था। पेट, सिर, चेहरे पर चाकू के कई वार थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही मुहल्ले के लोगों को हत्या का पता चला।

मुन्ना ने बताया  कि सपना के माता-पिता की मौत के बाद बेटी की तरह पाल पोसकर उसे बड़ा किया था। सुबह रविशंकर ने फोन किया था कि मैं आ रहा हूं। यकीन ही नहीं हो रहा कि उसने ऐसा क्यों किया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts