जनसुनवाई में 66 में से 3 समस्याओं को मौके पर हुआ निस्तारण
डिस्कॉम में संभव योजना के तहत जनसुनवाई का आयोजन
मेरठ । मंगलवार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए हर मंगलवार को "विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर" के अन्तर्गत जनसुनवाई का आयोजन कर रहा हैं। प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन, की अध्यक्षता में सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतो का समाधान एक ही प्लेटफार्म पर सुनिश्चित किया जा रहा है। डिस्काम मुख्यालय मेरठ के सभागार में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक जन-सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण की निगरानी, वरिष्ठ अधिकारी स्वयं कर रहे हैं, उपभोक्ताओं के साथ सीधे संवाद स्थापित कर, उनकी शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जन-सुनवाई के दौरान कुल 66 शिकायतें मेरठ, बुलन्दशहर, बिजनौर, मुफ्फरनगर, हापुड, सहारनपुर एवं नोएडा आदि जनपदों के उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई जिसमें से 04 समस्याओं का निस्तारण तत्काल मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने हेतु, संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये हैं कि शेष शिकायतों का समयबद्ध शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जायें।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि डिस्कॉम उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। डिस्कॉम विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समयबद्ध त्वरित समाधान के लिए, प्रतिबद्ध है। डिस्कॉम का लक्ष्य है कि सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान एक ही पटल पर, किया जाए जिससे उपभोक्ताओं को त्वरित राहत मिल सके।
इस अवसर पर संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन.के. मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), आशु कालिया निदेशक (का० एवं प्रशा.), सगीर अहमद मुख्य अभियन्ता (एच.आर.ए), अशोक सुन्दरम मुख्य अभियन्ता (वाणिज्य), अमित रोहिला, उप महाप्रबंधक (लेखा), मुनीश चोपडा, मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment