कांवड़ शिविर में डीजे बंद कराने पर हंगामा

दरोगा की जेल भेजने की धमकी पर भड़के लोग, पुलिस पर परेशान करने का आरोप

मेरठ।  थाना लालकुर्ती में शनिवार देर रात कांवड़ शिविर से डीजे हटाने को लेकर हंगामा हो गया। एक दरोगा ने शिविर संचालकों को जेल भेजने की धमकी दे दी। पुलिस के व्यवहार से गुस्साए शिविर संचालक ने सामान समेटना शुरू कर दिया। शिविर में मौजूद लोगों का आरोप था कि दिन निकलने से ही पुलिस उन्हें परेशान कर रही थी।

लालकुर्ती में सोनकर समाज के लोग लालकुर्ती पैंठ बाजार में कांवड़ सेवा शिविर व भण्डारे का आयोजन करते हैं। शनिवार देर रात दरोगा महेंद्र सिंह शिविर पर पहुंचे। म्यूजिक सिस्टम हटाने को कहा।शिविर में मौजूद अर्जुन सोनकर और उनकी मंडली के साथियों ने दरोगा को बताया कि वह पिछले आठ साल से यह शिविर लगा रहे हैं। पिछले सालों की व्यवस्था के अनुसार ही इस बार भी व्यवस्था बनाई गई है। म्यूजिक सिस्टम मानक के अनुरूप ही लगा है। इसके बाद दरोगा की उनसे नोकझोंक शुरू हो गई।

दरोगा ने दी जेल भेजने की धमकी

कांवड़ शिविर पर हंगामे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह भी वहां आ गए। उन्होंने भी शिविर संचालकों पर म्यूजिक सिस्टम हटाने का दबाव बनाया। कांवड़ियों ने फोन पर किसी से बात कराने का प्रयास किया तो थानाध्यक्ष भड़क गए। दरोगा महेन्दर सिंह ने जेल भेजने की धमकी दे दी। नाराज शिविर संचालक सामान समेटने लगे।

वीडियो बनती देख थानाध्यक्ष ने आपा खोया

लालकुर्ती थानाध्यक्ष ने फोर्स बुला ली, जिसके बाद मामला गर्मा गया। कुछ लोग इस विवाद की मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जिन्हें देखकर थानाध्यक्ष का पारा चढ़ गया। वीडियो बना रहे हैं कुछ मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता हुई। इसके बाद लोग एकत्र होने लगे।

अर्जुन ने बताया कि दबाव बनाने के लिए रात पुलिस उन्हें चौकी पर ले गई। यह सब दरोगा महेंद्र सिंह के इशारे पर हुआ है जो सुबह से परेशान कर रहे थे। उन्होंने पुलिस की धमकी के बाद अपने शिविर का सामान समेटना लिया है।दोपहर में उनकी पार्टी के कुछ लोग यहां आकर अफसरों से बात करेंगे। उसके बाद ही शिविर शुरू किया जाएगा। फिलहाल टेंट लगा है क्योंकि कांवड़िया शिविर में आराम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts