इंटर कॉलेज में कीटनाशक के छिड़काव से मचा हड़कंप, दर्जनों छात्र-छात्राएं बेहोश
बीच छात्र मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया , हालत में सुधार
बुलंदशहर/ मेरठ। बुलंदशहर के कनौना गांव स्थित इंटर कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गयाजब स्कूल के दर्जनों छात्र और छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिरने लगे। बच्चे घबराए हुए थे, कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो कुछ को चक्कर आ रहे थे। आनन फानन में बेहोश बच्चों को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेरठ में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या बीच है जिनका उपचार करने के बाद हालत में सुधार हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को स्कूल मे मच्छरों को मारने की दवा का छिडकाव किया गया था। सोमवार की सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे।जैसे ही उन्होने कक्षाओं में प्रवेश किया तो उनके शरीर में खुजली होने के साथ चक्कर आने लगे। इस दौरान एक -एक बच्चा बेहोश जमीन पर गिरने लगेे। यह देख कालेज वालों को होश उड़ गये। कॉलेज स्टाफ और शिक्षक घबराकर बच्चों को उठाने दौड़े और स्थिति को संभालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही छात्रों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। बच्चो की हालत को देखते हुए बीस बच्चों को एम्बूलेंस में मेरठ कालेज लाया गया। आनन फानन में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम भी कॉलेज पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि फॉगिंग के दौरान सावधानी नहीं बरती गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।फिलहाल सभी छात्र-छात्राओं की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब क्लास चल रही थी, उस समय फॉगिंग जैसे कार्य क्यों किए गए, यह लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे को भी जन्म दे सकती है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मेडिकल भर्ती आंचल एनी के चालक दिनेश ने बताया बच्चे सुबह के समय स्कूल गये थे। थोडी देर में जानकारी मिली। कि उनके बच्चे बेहोश हो गये है। बच्चों की माँ सुनीता ने बताया रविवार को स्कूल में मच्छरों को मारने की दवा छिड़की गयी थी। जिसका असर आज भी रहा। जिसके कारण बच्चे बेहोश हुए।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा आरसी गुप्ता का कहना है मेडिकल में लाए गये बीच बच्चाे की हालत में सुधार हो रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।



No comments:
Post a Comment