प्रगति लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज पर्व
मेरठ। स्थानीय नेहरू नगर, गली नंबर-1 स्थित प्रगति लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में हरियाली तीज का पर्व अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को फूलों, बंदनवारों और हरियाली से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासपूर्ण और पर्व के अनुरूप प्रतीत हो रहा था। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती भजनों पर बाल प्रतिभाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में माताओं की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक परिधान धारण कर तीज के गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की संस्थापिका अनुराधा वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुई। उन्होंने बताया कि यह पर्व नारी सशक्तिकरण, प्रकृति प्रेम और पारिवारिक सौहार्द का प्रतीक है। विद्यालय के डायरेक्टर नीरज वर्मा और प्रधानाचार्या इंदु वर्मा ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर अनुश्री वर्मा ने सभी माताओं को पारंपरिक चुनरी पहनाकर एवं श्रृंगार सामग्री भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया। उन्होंने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का माध्यम है।इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर बबीता, वर्षा, दिव्या, संजना और नंदिनी सहित सभी अध्यापिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई
No comments:
Post a Comment