500 रूपये के विवाद  में ऐलानिया मर्डर 

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार 

 मेरठ।  थाना भावनपुर के गांव मेदपुर में  मात्र पांच सौ रूपये की खातिर एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। अस्पताल पहुंचने पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले मुख्य आरोपी केा गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। हत्या का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मेदपुर गांव निवासी असलम टेलर का काम करता था। सोमवार दोपहर वह पड़ोसी नौशाद और एक अन्य युवक के साथ आम के बाग में शराब पी रहे थे। शाम करीब 6 बजे नौशाद ने अफजल से शराब के लिए 500 रुपए मांगे।अफजल ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। नौशाद वहां  से दौड़कर अपने घर पहुंचा। मारपीट की जानकारी अपने भाई इसरार व अन्य परिजनों चांद, समीर व यामीन को दी। इधर असलम पैदल अपने घर आ रहा था।रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरकर रोक लिया। उस पर ताबड़तोड़ बेल्टों से हमला कर दिया। बेल्टों से पीट-पीटकर उसे जमीन पर गिरा दिया।अफजल को बचाने के लिए उसका भाई आदिल, सारिक और तारिक भी आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच नौशाद ने अफजल के पेट में चाकू से वार कर हत्या कर दी। परिजन गंभीर घायल अफजल को गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफजल के चाचा गुलफाम ने आरोपी इसरार, नौशाद, चांद, समीर और यामीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप है कि दोपहर में आरोपी ने उनके घर आकर हत्या की धमकी दी थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मुख्य आरोपी इसरार को अरेस्ट कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

39 सेकेंड के वीडियो में बेल्टों से ताबड़तोड़ पीटा

मर्डर का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में दिख रहा है आरोपी बीच सड़क युवक को घेर लेते हैं। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पहले उसे बेल्टों से पीटते हैं। फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर देते हैं। 39 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि अफजल कहीं जा रहा है। इसी दौरान दौड़कर दो लोग आते हैं, दोनों हाथों में बेल्ट लिए होते हैं। वह अफजल को बेल्टों से पीटना शुरू कर देते हैं। अफजल जब विरोध करता है, उसे पीटते-पीटते सड़क पर गिरा देते हैं। तभी एक महिला और अन्य पड़ोसी अफजल को बचाने पहुंच जाते हैं।इसी बीच तीसरा आरोपी वहां पहुंचता और अफजल पर लात-घूसों से वार करता है। इस बीच इसरार चाकू से अफजल के पेट पर कई वार करता है। लहूलुहान होकर अफजल सड़क पर गिर जाता है।

चाचा बोले- दोपहर में मर्डर की धमकी दी थी

फजल के चाचा गुलफाम ने बताया- दोपहर करीब 2 बजे असलम के पड़ोसी इसरार, चांद और समीर घर पहुंचे थे। आरोपियों ने धमकी दी थी कि ईद पर तुम लोगों ने हमारे बकरे नहीं बिकने दिए। हम तुम्हें जान से मारेंगे। फिर शाम को आरोपियों ने अफजल की हत्या कर दी।अफजल की मौत से पिता असलम, मां दिलशाना, भाई आरिस, आदिल, सारिक और बहन अलीशा व इकरा का रोते हुए बुरा हाल है।

 बोले अधिकारी 

सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि अफजल की हत्या के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। आरोपी पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं। किसी अप्रिय घटना की आशंका में गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts