माता शाकुम्भरी मंदिर में दर्शन के दौरान हार्ट अटैक
मुजफ्फरनगर के उद्योगपति शंकर स्वरूप के इकलौते बेटे का निधन
मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित स्वरूप परिवार में मंगलवार को शोक की लहर दौड़ गई। शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष और उद्योगपति शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते बेटे अभिनव स्वरूप बंसल का निधन हो गया।
अभिनव मंगलवार को सहारनपुर स्थित माता शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए गए थे। मंदिर परिसर में उन्हें अचानक चक्कर आ गया। वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई। अभिनव के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। निधन की खबर मिलते ही परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दुखद घटना से पूरे जिले में शोक का माहौल है।
No comments:
Post a Comment