सुभारती डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने रचा इतिहास, लेफ्टिनेंट बने
मेरठ।सुभारती डिफेंस एकेडमी, मेरठ के दो छात्रों, लेफ्टिनेंट अखिल त्यागी और लेफ्टिनेंट हर्ष चौधरी ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है।
इन दोनों अधिकारियों ने अपने 3 साल के कठोर प्रशिक्षण को एनडीए, खड़कवासला (पुणे) में पूरा किया और फिर आईएमए, देहरादून में 1 साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इसके अलावा, सुभारती डिफेंस अकादमी की छात्रा कैडेट अवनि ने एनडीए 154 कोर्स में महिला वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर एनडीए में शामिल हो गई है।
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण ने तीनों छात्रों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए देश सेवा करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ.कृष्णा मूर्ति ने भी हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सुभारती परिवार और देश के लिए गौरव है।
कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि लेफ्टिनेंट अखिल त्यागी और लेफ्टिनेंट हर्ष चौधरी एवं अवनि ने अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार हेतु एसएसबी, एनडीए, वायुसेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, अग्निवीर, पुलिस और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करके प्रशिक्षित करना है।
एकेडमी में विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।
कर्नल त्यागी ने बताया कि अब तक सुभारती डिफेंस एकेडमी के 9 छात्र सेना में ऑफिसर बन कर देश सेवा में लगे है। इसके अलावा 100 से अधिक विद्यार्थी अग्निवीर और 15 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है।
आपॅरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से बड़े पैमाने पर युवा रक्षा सेवाओं से जुड़ रहे है और सुभारती डिफेंस एकेडमी द्वारा प्रमुखता से इस दिशा में कार्य किये जा रहे है।
कर्नल अभय भटनागर के मार्गदर्शन में तीनों छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
No comments:
Post a Comment