अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मेरठ में उमड़ा जनसैलाब

पुलिस, प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों में लगे योग शिविर, अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मेरठ में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य आरसी गुप्ता ने योगाभ्यास का नेतृत्व किया। रिजर्व पुलिस लाइन में एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया। छावनी स्थित रक्षा लेखा नियंत्रक ( सेना ) कार्यालय में तरुण जाजोरिया ने अपने कर्मचारियों के साथ योग किया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की उपस्थिति में बड़ी संख्या में छात्रों ने योग में भाग लिया। दक्षिण विधानसभा के जागृति विहार मंडल में भाजपा नेता दीपक शर्मा और उनकी टीम ने योगाभ्यास किया।



मवाना स्थित ए एस इंटर कॉलेज में शिक्षकों और छात्रों ने योग गुरु वैशाली सागवान के मार्गदर्शन में योग किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इसे करियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है।

योग से शरीर में लचीलापन आता है। यह वजन नियंत्रण में मदद करता है। रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है। योग पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह तनाव को कम करता है। मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। योग से आत्म-जागरूकता बढ़ती है। कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts