योगमय हुआ दिल्ली-एनसीआर, मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं
सीएम से लेकर मंत्री और आम लोगों तक में दिखा जोश
नई दिल्ली (एजेंसी)।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी योग किया। वहीं गाजियाबाद में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी योग किया और संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गुरुग्राम पहुंचीं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में यमुना किनारे योग कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है।
गाजियाबाद के आईएमएस यूसी कैम्पस डासना में योग का कार्यक्रम किया गया। जहां यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिस्सा लिया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योग, भारत का विश्व को मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। पूरी दुनिया आज योग के महत्व को समझ चुकी है, इसे अपनाकर लोग स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
No comments:
Post a Comment