खंडहर हुए रिवोली सिनेमा के अंदर महिला की सिर कुचलकर हत्या
नग्न अवस्था में महिला का शव प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, बैग में मिली खाकी वर्दी
मेरठ। सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया । जब कैंट स्थित कंपनी बाग के पीछे खंडहर हुए रिवोली सिनेमा में एक महिला की नग्न अवस्था में शव मिला। उसकी सिर कूचकर हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट पर भी गहरे जख्म मिले हैं। आशंका है कि रेप के बाद महिला को मारा गया है। शव मिलने पर एसपी सिटी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल करने में जुटी है।
सोमवार की दोपहर 12 बजे आसपास एक सेना से रिटायर कर्मचारी खंडहर हुए रिवोली सिनेमा में पेशाब करने के लिए गया था। तभी किसी वस्तु से बदबू आती दिखाई दी।जिस पर उसने अंदर जाकर दिखा तो वह हैरान रह गया। एक महिला नग्न अवस्था में शव पड़ा था। तभी उसने इसकी जानकारी सेना की क्यूआरटी टीम को दी । सूचना मिलते ही क्यूआरटी टीम वहां पहुंची। तत्काल जानकारी लालकुर्ती व सदर थाना पुलिस को दी गयी। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह सीओ सदर मौके पर पहुंचे।
महिला के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। शव के पास से भूरे रंग का लेदर का लैपटॉप बैग मिला । उसके अंदर खाकी वर्दी थी। शव के पास ही काले रंग का पैंट भी प था। महिला के कानों में कुंडल और हाथ-पैर में ज्वेलरी भी थी।
शुरूआती जांच में यह माना जा रहा है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी। महिला शायद भिक्षावृत्ति करने वाली थी, जो अपने बेटे के साथ इलाके में घूमती रहती थी। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने पिछले चार से पांच दिन की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो शेयर की है।महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो शेयर की है। जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
बोले अधिकारी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, महिला कौन है? वह यहां कैसे पहुंची? उसके साथ क्या घटना हुई? इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लाश 2 दिन पुरानी लग रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से क्लियर होगा कि रेप हुआ या नहीं।
No comments:
Post a Comment