केक काटने पर फंसे सपा के जिलाध्यक्ष
अखिलेश ने पार्टी के सभी आयोजनों को 3 दिन तक स्थगित किया था
मेरठ। पार्टी नेताओं पर बोलने वाले सपा जिलाध्यक्ष का मामला अभी शांत भी नहीं पाया था कि सपा कार्यालय में अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर जेल चुंगी स्थित कार्यालय पर केक काट कर जश्न मनाया। जबकि अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद सपा मुखिया ने तीन तक सभी कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया है। यह कारसतानी पार्टी के लोगों ने वीडियो वायरल कर की है। इससे सपा के जिला अधयक्ष की किरकिरी हो रही है।
सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो मेरठ के समाजवादी पार्टी कार्यालय का बताया जा रहा है। जहां जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी केक काटते सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं।19 सेकेंड का एक वीडियो है, इसमें जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता खड़े नजर आ रहे हैं। सामने टेबल पर केक रखा है। जिसे विपिन चौधरी काटकर खिलाते नजर आ रहे हैं।पार्टी कार्यकर्ता विपिन चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी मना रहे हैं। पूरे वीडियो में जिलाध्यक्ष उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। सभी पार्टी की लाल टोपी और लाल गमछा भी पहने हुए हैं।
लोग इसकी काफी निंदा कर रहे हैं। जब अखिलेश यादव ने देश में व्याप्त शोक में शामिल होते हुए अगले तीन दिनों तक सभी आयोजन स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में पार्टी जिलाध्यक्ष का ये जश्न काफी गलत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये जश्न सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के 2 साल पूरे होने पर मनाया गया है।
विधायकों, पार्टी नेताओं को कहा था चोर
विपिन चौधरी पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने पूर्व मंत्री के सामने मेरठ में सपा विधायकों और पदाधिकारियों को चोर कह दिया था।सार्वजनिक रूप से उन्होंने विधायकों को चोर बताया और कहा कि वो लोग लखनऊ के नेता हैं। जब अखिलेश यादव मेरठ आते हैं तब ये लोग उनके सामने चेहरा दिखाने आ जाते हैं। बाकी बैठकों में नहीं आते।जिलाध्यक्ष के इस बयान के बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने इस पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद विपिन चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मीडिया के सामने अपने बयान पर सफाई दी थी।
No comments:
Post a Comment