नोएडा में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नोएडा महानगर द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12 में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक संगोष्ठी, प्रदर्शनी और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री  दिनेश शर्मा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद व नोएडा प्रभारी कांता कर्दम, जिलाध्यक्ष महेश चौहान और क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स उपस्थित रहे।

 संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, "आज का दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1975 में इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने मिलकर देश में अशांति फैलाई, राष्ट्रपति को रात में उठाकर आपातकाल लागू किया गया। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय है। संविधान के मूल्यों को कुचला गया, प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया, और नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों को जेल में डाला गया। जबरन नसबंदी जैसे अमानवीय कृत्य किए गए।"

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा, "आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की हत्या की गई। प्रेस पर सेंसरशिप और जबरन नसबंदी जैसे कार्यों ने मानवता को शर्मसार किया।"कार्यक्रम से पूर्व दिनेश शर्मा ने वृक्षारोपण किया। संगोष्ठी में विधायक पंकज सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नवाब सिंह नगर, बिमला बाथम, मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, जुगराज चौहान, हरीश चंद्रा भाटी, महेश अवाना, तन्मय शंकर, प्रज्ञा पाठक, मनीष शर्मा, नरेश शर्मा, पूनम सिंह, योगेंद्र चौधरी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, शारदा चतुर्वेदी, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts