लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर  की त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  महाआरती का आयोजन 

 मेरठ।  शुक्रवार को   भारतीय जनता पार्टी, मेरठ कैंट  विधानसभा क्षेत्र की ओर से बिल्वेश्वर नाथ मंदिर में शाम 7 बजे पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर  की त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महाआरती आयोजित की गई।  जिसमें मेरठ कैंट विधायक  अमित अग्रवाल  के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष  विवेक रस्तोगी, महापौर  हरिकांत अहलूवालिया  के सानिध्य में सामूहिक महाआरती की गई ।

इस अवसर पर मेरठ कैंट विधायक  अमित अग्रवाल ने कहा की धर्म, नीति और लोककल्याण की प्रतिमूर्ति, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व, न्यायप्रियता एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं।उनका जीवन एक ऐसा आदर्श है, जो आज भी नेतृत्व, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रेरणास्रोत बना हुआ है।इस अवसर पर साथ में मुकेश सिंघल,  संजीव सिक्का, सत्यप्रकाश अग्रवाल,  हरवीर पाल, महेश बाली,  अंकित सिंघल,  अंकुर कुशवाह,  डोली गुप्ता ,  ज्योति वाल्मीकि, मातृ शक्ति,कैंट विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts