देर रात बारिश से मिली राहत

नौतपा के पहले दिन बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

मेरठ।  एनसीआर और पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों में देर रात 2 बजे के आसपास बारिश हुई है। देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही। कई इलाकों में रिमझिम तो कई इलाकों में जोरदार पानी गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

आज 25 मई से नौतपा लग चुका है। लेकिन नौतपा की पहली सुबह ठंडक भरी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं रात हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है। गर्मी का सितम कम हुआ है।

शनिवार रात हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा है। हवा भी एकदम साफ हो चुकी है। 34किमी प्रति घंटा की दर से हवाएं चल रही हैं। सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। आज दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिन में भी बरसात हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts