सिंदूर का हिसाब चुकाया है, आतंकवाद को सबक सिखाया है

मेरठ। शनिवार को। मेरठ कैंट विधानसभा के गंगानगर मंडल के वार्ड-37, पटेल नगर मंडल के वार्ड 52 में मां भारती के वीर सपूतों को समर्पित 'तिरंगा यात्रा' में मेरठ कैंट विधायक  अमित अग्रवाल  सम्मिलित हुए। 

विधायक  अमित अग्रवाल ने कहा कि हजारों देशभक्तों के साथ शामिल होकर गर्व और सम्मान की अनुभूति हुई। यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' की अभूतपूर्व सफलता को नमन करने और वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। भारतीय सेना ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देकर देश की सुरक्षा की मजबूत नींव रखी है। 

इस अवसर पर साथ में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी  गजेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष  विजय सोनकर, पार्षद  भारत शर्मा, दीपिका शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, आरती नौटियाल, देवेंद्र शर्मा, नेमु पंडित, मधुकर कौशिक, दिवाकर शर्मा, संदीप कुमार, पटेल नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई, पार्षद  अजय चंद्रा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, मंडल मंत्री अरुण खटाना,  प्रवीण त्यागी,  संजीव रस्तोगी जी, बूथ अध्यक्ष  राजकुमार,  मनिका शर्मा, मूलचंद कंडवाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts