महिलाओं से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को तमंचे के बल पर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने किए सोने-चांदी के गहने बरामद
मेरठ। पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरधना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहनबाज, नौशाद और नौशावा शामिल हैं।
गत माह18 अप्रैल को तपेश्वर त्यागी और बबली ने सरधना थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।24 मई को पुलिस ने मेरठ-शामली रोड पर नानू नहर पुल के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 9 कुंडल, एक सोने की वाली और दो चांदी की पायजेब बरामद हुई। ये गहने मेरठ और मुजफ्फरनगर में हुई लूट की वारदातों से जुड़े हैं।पूछताछ में शाहनबाज ने बताया कि उसके दो अन्य साथी दिलशाद और मुनाजिर भी लूट में शामिल थे। गिरोह सुबह टहलने वाली महिलाओं को तमंचे की नोक पर लूटता था। लूटे गए गहनों को नौशावा मेरठ के सुनारों को बेचने का काम करती थी।गिरफ्तारी के दौरान शाहनबाज ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ये सभी शातिर अपराधी हैं, जो सुबह के समय अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे।
No comments:
Post a Comment