बीच सड़क युवती को कीस कर भागा पुलिस ने दबोचा मांगी माफी
मेरठ। शहर में सड़कों पर छेड़छाड़ की बढ़ गयी है। सोमवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बीच रास्ते में शोहदे ने महिला को किस किया। बुर्का में महिला एक लड़की के साथ गली से गुजर रही थी। तभी सामने से बाइक सवार एक युवक आया। महिला के पास आकर उसने बाइक रोकी, किस किया और कमेंट करते हुए फरार हो गया।
घटना के बाद महिला एकदम से अवाक रह गयी। चीखते हुए आरोपी को गाली देती है। तब तक आरोपी तेज रफ्तार में भाग जाता है। आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वारदात 20 मई की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की है। वीडियो सोमवार सामने आया । पुलिस ने CCTV के जरिए लड़के की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़के का कान पकड़कर माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती अहमदनगर में गली के रास्ते कहीं जा रही है। तभी लख्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट के गली नंबर 16 का रहने वाला सोहेल बाइक से वहां पर आता है। वह लड़की को जबरदस्ती रास्ते में रोक लेता है। लड़की अभी कुछ समझ पाती इतनी देर में किस करके भाग जाता है। ये पूरी घटना पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आज उसे पकड़ लिया गया। युवती कौन है और कहां की रहने वाली है। यहां क्या करने आई थी इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
आरोपी सोहेल ने पुलिस को पूछताछ में बताया- वो युवती को नहीं जानता है। उसने कान पकड़कर माफी मांगते हुए कहा कि सर गलती हो गई। अब ऐसा कभी नहीं होगा। मुझे माफ कर दो।
एसपी सिटी बोले- आरोपी को किया गया गिरफ्तार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- लिसाड़ी गेट के अहमद नगर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बाइक सवार युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
No comments:
Post a Comment