भारत पाक तनाव को देखते कैंट क्षेत्र में निगरानी बढ़ी 

सेना के साथ पुलिस करेगी गश्त , सिविलियन को दिखाना होगा आधार कार्ड 

मेरठ। पाक के साथ बढ़ते तनाव केा देखते हुए  मेरठ के  कैंट के कई इलाकों में सिविलियन की आवाजाही पर सख्ती कर दी गयी है। रात के नो बजे केबाद यह सख्ती रहेगी। कैंट क्षेत्र में रहने वाले सिविलियन को सड़क पर निकलते समय अपने आधार कार्ड अपने साथ रखने होंगे। सेना के जवानाे द्वारा रोकने पर आधार कार्ड को दिखाना होगा। 
 एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कैंट क्षेत्र  के अंतर्गत आने वाले सिविलियन क्षेत्र में  रोक की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गयी है। कैंट के ऐसे कई इलाके हैं जहां सैन्य प्रशासन ने सख्ती कर दी है। इन इलाकों में सिविलियन को आने जाने से रोकने पर पुलिस को सेना की मदद को कहा गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे कैंट में सेना की सख्ती देखी जा सकती है। रात के 9 बजे के बाद यह सख्ती बढा दी जाती है। 
सूत्रों ने जानकारी दी है कि सेना ने पुलिस से आग्रह किया है कि कुछ खास इलाकों में सिविलियन की आवाजाही पर सख्ती की जाए, इसी के चलते गुरुवार से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यह सख्ती लागू की गयी है। माना जा रहा है कि रोहटा रोड फ्लाईओवर के समीप से जो लोग वाया कैंट से होकर निकला करते थे उस रास्ते पर सख्ती कर दी गयी है। इसी तर्ज पर माल रोड से आरवीसी तथा उससे सटे सैन्य प्रतिष्ठानों से होकर जो लोग आगे जाया करते थे वहां भी अब आवाजाही पर कुछ दिन सख्ती का सामना करना पड़ेगा। यह भी बताया गया है कि सैन्य इलाके से होकर जो लोग लेखा नगर जाते  हैं उनको अब अपना परिचय देना होगा। सरकुलर रोड से पंजाब सेंटर से आगे होकर जाने वालों को भी सख्ती या पूछताछ के बाद ही गुजारा जाएगा।
 
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रात के कैंट के कई इलाकों में सख्ती देखी जा रही है। एक सैन्य सूत्र ने जानकारी दी है कि आमतौर पर इस प्रकार की सिचुएशन के बाद सेना की ओर से कुछ एहतियाती कदम उठाए जाते हैं। हालांकि इन्हें वो रूटीन एक्सरसाइज भी बताते हैं। कुल मिलाकर इन दिनों कैंट के कई इलाकों में सेना के क्यूआरटी यूनिट का मूवमेंट बढ़ गया है। सिटी व कैंट स्टेशन से आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि आर्मी एरिया में सेना की निगरानी के अलावा एलआइयू व पुलिस की भी निगरानी बढ़ गयी है। आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts