एक राष्ट्र एक चुनाव क्या यह भारत की चुनावी चुनौतियों का समाधान है” पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

एक राष्ट्र एक चुनाव भारत की चुनावी प्रणाली में सुधार और दक्षता लाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हो सकता है - डॉ. वैभव गोयल भारतीय
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि  के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज द्वारा 10वीं ऑनलाइन दो दिवसीय राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन उन्मुक्त भारत के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चंद्र (पूर्व न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज) के दिशा निर्देशन तथा संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय के मार्गदर्शन में किया गया।

साहित्यिक क्लब की समन्वयक, एना सिसोदिया तथा मूट कोर्ट संगठन की शिक्षक समन्वयक आफरीन अलमास ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली आदि से 20 टीमों में 40 विद्यार्थियों प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम के एक सदस्य को विषय के पक्ष में तथा दूसरे को विषय के विपक्ष में बोलना था।इस दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के अवसर पर कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी. के. थपलियाल द्वारा आयोजकों को बधाई दी गई तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
 संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने प्रतियोगियों को उनके उच्च प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि हर साल देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव होते रहते हैं, जिससे प्रशासन, सुरक्षा बल, और मतदाता दोनों पर बोझ पड़ता है। चुनाव कराने में बहुत अधिक वित्तीय और मानवीय संसाधन खर्च होते हैं। चुनाव के दौरान विकास कार्य रुक जाते हैं या धीमे पड़ जाते हैं। बार-बार चुनाव होने से मतदाता थक जाते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता है। एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार भारत की चुनावी प्रणाली में सुधार और दक्षता लाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हो सकता है। इससे चुनाव प्रक्रिया की जटिलता कम हो सकती है, लेकिन इसके कार्यान्वयन के लिए संवैधानिक, प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श और समन्वय आवश्यक होगा।
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से डी.बी.एस कॉलेज, कानपुर, उत्तर प्रदेश की नीरू भदौरिया तथा जी एन एल यू गुजरात के हर्षवर्धन रहे। वहीं द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से एमएमयू अंबाला हरियाणा की आस्था शर्मा तथा वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान की विधि राठौर के नाम रहा। प्रथम स्थान पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की गुंचा जैन ने कब्जा किया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान एवं जी एनएल यू गुजरात की टीम ने बेस्ट टीम का क्रमशरू  प्रथम व द्वितीय स्थान अपने नाम किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts