इसरो पहुंचे आईआईएमटी समूह के विद्यार्थी, वैज्ञानिकों से समझेंगे अंतरिक्ष के रहस्य

- छात्रों को इसरो में चल रहे प्रोजेक्ट्स और आगामी अभियानों की जानकारी भी दी जाएगी

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को देखने समझने का मौका मिला है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, आईआईएमटी ग्रेटर नोएडा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों का दल हैदराबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की युनिट पहुंच गया है। इसरो के वैज्ञानिकों से छात्र अंतरिक्ष के रहस्य समझेंगे। वहीं छात्रों को इसरो में चल रहे प्रोजेक्ट्स और आगामी अभियानों की जानकारी भी मिलेगी।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ नीरज शर्मा ने बताया कि आईआईएमटी की कौशल विकास योजना के तहत आईआईएमटी विश्वविद्यालय, आईआईएमटी ग्रेटर नोएडा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यात्रा पर गए हैं। तीन दिवसीय यात्रा पर निकले छात्र 7 मई को वापस लौटेंगे। इस दौरान इसरो के आने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी छात्रों को दी जाएगी। वहीं इसरो में प्रोजेक्ट मैनेजर इन छात्रों को वर्तमान और भविष्य के अभियानों की जानकारी भी देंगे।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ0 मयंक अग्रवाल, कुलपति प्रो0 दीपा शर्मा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यात्रा पर गए छात्रों के समग्र विकास और भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts