प्रदेश में एक साथ छह आईएएस का तबादला
संयुक्ता बनीं अल्पसंख्यक कल्याण की सचिव
लखनऊ (एजेंसी)।
प्रदेश सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। अब तक यह पद संभाल रहीं अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगी।
दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव, आबकारी से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से विशेष सचिव आबकारी, रजनीश चंद्र विशेष सचिव समाज कल्याण से विशेष सचिव ग्राम्य विकास, राजेंद्र सिंह विशेष सचिव ग्राम्य विकास से विशेष सचिव समाज कल्याण और प्रतीक्षारत पूजा यादव को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment