पाक वापस लौट रही आई सना को बोर्डर पर रोका
वीजा के बसे सिर्फ 35 दिन ,कैसे पार होगी सीमा
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोसियान की रहने वाली सना की जिंदगी इन दिनों मुश्किलों से घिरी हुई है।45 दिन के वीजा पर भारत अपने बच्चों के संग आयी सना को बोर्डर पर सेना ने पाक जाने से रोक दिया है। अब उसके वीजा के 35 दिन शेष बचे है वह कैसे अपने पति के पास पहुंच पाएंगी।
सना की शादी 2020 में पाकिस्तान के डॉ. ताहिर से हुई थी। सना के दो बच्चे हैं - बेटा मुस्तफा और बेटी महानूर।सना ढाई साल बाद 45 दिन के लिए भारत आईं थी। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्हें पाकिस्तान जाने का आदेश मिला। वह अपने दोनों बच्चों के साथ भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पहुंची। लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें पाकिस्तान जाने से रोक दिया।सना के मुताबिक, उनके पास अभी भारतीय आईडी है। शादी के 9 साल पूरे होने तक वह पाकिस्तानी आईडी नहीं बना सकतीं। हालांकि, उनके दोनों बच्चों की पाकिस्तानी आईडी है। वह छोटे बच्चों को अकेले नहीं भेज सकतीं। फिलहाल उनके पास 35 दिन का वीजा है।सना अपने पति के पास जाना चाहती हैं, लेकिन भारतीय आईडी होने के कारण उन्हें बॉर्डर से वापस भेज दिया गया। अब वह अपने बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर हैं।
No comments:
Post a Comment