Friday, 21 February 2025

विवि में वॉक करने के लिए आए बुजुर्ग को मधुमक्खियों के काटने से सदमे में मौत

 


विवि में वॉक करने के लिए आए बुजुर्ग को मधुमक्खियों के काटने से सदमे में मौत 

चपेट में आयी रालोद नेत्री पर भी हमला आईसीयू  में भर्ती

मेरठ।  शुक्रवार की शाम सीसीएसयू में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब मधुमक्खियों के झुड ने  राहगीरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं इस हमले में राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे भी घायल हो गई हैं वो भी आईसीयू  में भर्ती हैं। 

घटना दोपहर करीब 3.30 बजे चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के गेट की है। अजंता कॉलोनी निवासी धर्मवीर शर्मा विवि में शाम के समय ईवनिंग वॉक करने के लिए आए थे। जैसे ही उन्होंने गेट के अंदर एंट्री की  तभी वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पहले मधुमक्खियों ने राहगीरों को परेशान किया। फिर धर्मवीर शर्मा पर चिपट गईं। धर्मवीर कभी अपने हेलमेट तो कभी हाथों से मधुमक्खियां उड़ाते रहे।बुजुर्ग धर्मवीर शर्मा को जमीन पर गिरता देख राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी है।वहीं इस हमले में राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे भी घायल हो गई हैं वो भी आईसीयू  में भर्ती हैं।



 संगीता ने बताया कि वो वॉक करके यूनिवर्सिटी से लौट रही थी तब उन पर यह हमला हुआ है। मधुमक्खियों ने  काफी लोगों  काट लिया। लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एम्बुलेंस से धर्मवीर शर्मा को मेडिकल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीसीएसयू के छात्रों ने वनविभाग को सूचना दी। पूरी घटना बताई कहा कि यहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है।लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वनविभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोग घायल परेशान होते रहे। काफी देर यातायात भी प्रभावित होता रहा।

 यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी विवि परिसर में मधुमक्खियां पहले भी रारगीराें पर हमला कर चुकी है। इसके बाद भी विवि ने सबक नहीं लिया। जिसका नजीता बुर्जग को अपनी   जान से हाथ धोना पड़ा। 


No comments:

Post a Comment