Tuesday, 25 February 2025

कमरे में बंधक बनाकर जेठ ने किया दुष्कर्म



कमरे में बंधक बनाकर जेठ ने किया दुष्कर्म 

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़  क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति पिछले दो साल से दुबई में नौकरी कर रहा है। महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है।

सोमवार को जब महिला घर पर अकेली थी, तब आरोपी जेठ घर में घुस आया। उसने महिला को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment