ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रविवार को भाजपा मेरठ महानगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का शास्त्रीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत किया और उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी। सोमेंद्र तोमर ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ललित मॉरल (शास्त्रीनगर), आदित्य शर्मा (रिठानी), नरेश विश्वकर्मा (जागृति विहार), वरुण (मलियाना), नवीन नेहरा छोटू (मेरठ देहात), अरविंद अरोड़ा (ब्रह्मपुरी) और संजय गुप्ता (पल्लवपुरम) का सम्मान करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन ओर अधिक सशक्त, संगठित और जनसेवा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर सोमेंद्र तोमर ने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का भी स्वागत किया और उन्हें संगठन के प्रति अपने समर्पण और समर्थन का आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment