गोवर्धन पूजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया
मेरठ। शनिवार को कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में गोवर्धन पूजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजन कराया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गिरिराज की सात परिक्रमा कर पूजन किया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया गिरिराज की पूजा अर्चना के बाद कथा सुनाई गई। संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र की पूजा बंद कराकर गोवर्धन की पूजा कराई थी जिस कारण देवराज इंद्र कुपित हो गए और उन्हें उन्होंने प्रलयकालीन बादलों को आदेश देकर ब्रजमंडल में मूसलाधार बारिश कर दी थी। देवराज इंद्र का घमंड चूर करने के लिए भगवान श्री कृष्णा ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण कर लिया था। इस दौरान व्रज मंडल में रहने वाले सभी प्राणियों ने पर्वत के नीचे आकर अपने प्राणों की रक्षा की थी और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का दर्शन किया था इस कार्यक्रम में पार्षद राजेश खन्ना चिराग गुप्ता मनोज मित्तल जॉनी मित्तल अमोलिक मित्तल मदन गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता गौरव गोयल अमित गुप्ता शांतनु त्रिपाठी शुभम त्रिपाठी कृष्णा त्रिपाठी किशन मोहन पार्षद बबीता खन्ना रमा पुंडीर उमा सरीन बालेश गर्ग देव भारद्वाज संजय बच्चस जगमोहन गुप्ता यशपालसिंह जांगड़ शमीन बब्बर अनमोल पाल निर्माण उप्पल दिपांशु गोयल आर्यन सिंह अभिनव सिंह ओम नकुस कुणाल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment