अगले पांच दिन तक लू का येलो अलर्ट


तापमान में नहीं आ रही कमी, जून में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

मेरठ। मेरठ और आसपास गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। 19 जून तक मेरठ और पूरे वेस्ट यूपी में गर्मी व लू जारी रहने की संभावना जताई गई है। लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती गर्मी और सूरज की तपिश के बीच दिन में सुकून के साथ रात में भी नींद उड़ी हुई है। इस सीजन में पहली बार रात सबसे ज्यादा गर्म रही, जबकि शनिवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
जून में रिकॉर्डतोड़ रही गर्मी के बीच मौसम बदल रहा है। दिन और रात में भीषण गर्मी का सितम जारी है। शहर से देहात तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती है, जो रात तक बरसती है। दिन में हीट वेव और सूरज की तपिश के बीच मौसम बदला हुआ है। गर्मी के चलते कूलर, पंखे और एसी फेल हो रहे हैं। टंकियों और फव्वारों से खौलता पानी निकल रहा है। गर्मी की वजह से दिन का तापमान 43 डिग्री या उससे ऊपर चल रहा है। पिछली रात रात का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले पांच दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी व लू जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की गति अधिक रहने से खड़ी फसल में शाम को हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें। गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने के चलते लोगों से धूप में निकलने से बचने के लिए कहा गया है।

बिजली के कट से लोग बेहाल
शनिवार को दिनभर गर्मी अधिक होने के कारण शहर के कई क्षेत्रों शास्त्रीनगर, जागृति विहार, मेडिकल, साकेत, कोतवाली, सर्वोदय कालोनी, सिविल लाइन, प्रभात नगर, कंकरखेड़ा, दिल्ली रोड, लोहिया नगर, शारदा रोड समेत कई इलाकों में बिजली के 15 से 20 मिनट के कट लगते रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts